Ad

Powerful Tractor

आयशर 312 ट्रैक्टर की विशेषताएं, फीचर्स और कीमत

आयशर 312 ट्रैक्टर की विशेषताएं, फीचर्स और कीमत

भारतीय बाजार में ट्रैक्टर निर्माण के मामले में आयशर कंपनी का बड़ा नाम है। आयशर कंपनी पर वर्षों से किसान अपना विश्वास दिखाते आए हैं। भारत के किसानों और व्यापारियों के बीच आयशर ट्रैक्टर काफी पसंद किए जाते है। 

कंपनी के ट्रैक्टरों में शक्तिशाली इंजन आता है, जो कम तेल खपत के साथ खेती के काम आसान बनाता है। अगर आप भी खेती के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए आयशर 312 ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। इस ट्रैक्टर में 2150 आरपीएम के साथ 30 एचपी पावर उत्पन्न करने वाला 1963 CC इंजन आता है।

आयशर 312 की क्या-क्या विशेषताएं हैं ?

आयशर 312 ट्रैक्टर में 1963 सीसी क्षमता वाला 2 सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 30 एचपी पावर उत्पन्न करता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर Oil bath type एयर फिल्टर में उपलब्ध किया जाता है। 

इस आयशर ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 25.5 HP है और इसके इंजन से 2150 आरपीएम उत्पन्न होता है। इस ट्रैक्टर की 27.93 kmph फॉरवर्ड स्पीड निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें: Eicher 485 Super Plus - फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

आयशर 312 ट्रैक्टर की भार उठाने क्षमता 1600 किलोग्राम निर्धारित की गई है और इसका समकुल वजन 1710 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर को 3370 MM लंबाई और 1630 MM चौड़ाई के साथ 1825 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 45 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।

आयशर 312 के क्या-क्या फीचर्स हैं ?

आयशर 312 ट्रैक्टर में Mechanical स्टीयरिंग प्रदान किया गया है। यह ट्रैक्टर 8 Forward + 2 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में आपको Single क्लच और Central shift, Partial constant mesh टाइप ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। 

आयशर कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dry Disc ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं, जो खेतों में भी टायरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हैं। 

ये भी पढ़ें: यह ट्रैक्टर किसानों के कृषि कार्यों को कम ईंधन खपत में आसानी से पूरा करता है

कंपनी का यह ट्रैक्टर Live पावर टेकऑफ के साथ आता है, जो 1000 RPM @ 1616 ERPM जनरेट करता है। आयशर 312 ट्रैक्टर टू व्हील ड्राइव में आता है, इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 28 रियर टायर प्रदान किए गए हैं।

आयशर 312 की कितनी कीमत है ? 

भारत में आयशर 312 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 4.80 लाख से 5.10 लाख रुपये तय की गई है। आयशर 312 ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत सभी राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। आयशर कंपनी का यह ट्रैक्टर 2 साल की वारंटी के साथ प्रदान किया जाता है। 

ACE Chetak DI 65 50 एचपी श्रेणी में सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर

ACE Chetak DI 65 50 एचपी श्रेणी में सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर

ACE कंपनी के ट्रैक्टरों को भारतीय किसानों में उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस और शक्तिशाली इंजन के लिए जाना जाता है। किसानों की आवश्यकताओं को देखते हुए कंपनी ने अपने ट्रैक्टरों को बनाया है। 

इन ट्रैक्टरों में मजबूत शरीर और ईंधन-कुशल इंजन हैं। यदि आप भी खेती करने के लिए एक शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो ACE Chetak DI 65 ट्रैक्टर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 

यह ट्रैक्टर 4088 सीसी इंजन में आता है, जो 2200 आरपीएम पर 50 एचपी पावर उत्पादित करता है। इस लेख में आप इस ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानेंगे।  

ट्रैक्टर की इंजन पावर क्या है?

ACE Chetak DI 65 ट्रैक्टर में आपको शक्तिशाली इंजन मिल जाता है जो की किसी भी कार्य को आसानी से कर सकता है। 

यह भी पढ़ें: ऐस डीआई 7500 4WD टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ 75 HP में शानदार ट्रैक्टर है

ACE Chetak 65 ट्रैक्टर में आपको 4088 सीसी क्षमता वाला 4 सिलेंडर इंजन मिल जाता है, जो की  50 हॉर्स पावर के साथ 245 NM टॉर्क जनरेट करता है। इस ट्रैक्टर का इंजन 2200 आरपीएम उत्पन्न करता है। 

ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

  1. ऐस चेतक डीआई 65 ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग दिया गया है। 
  2. इसमें Constant mesh टाइप ट्रांसमिशन के साथ में 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स दिया गया है। 
  3. कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर में Oil Immersed टाइप ब्रेक्स दिए है, जो टायरों पर मजबूत पकड़ बनाए रखते हैं. ऐस चेतक डीआई 65 ट्रैक्टर में टू व्हील ड्राइव आता है। 
  4. इसमें आपको 7-5 x 16 – 8 PR फ्रंट टायर और 14.9 x 28 – 12 PR रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। 
  5. 65 ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम रखी गई है और इसका कुल वजन 2230 किलोग्राम है। 
  6. कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को 3916 MM लंबाई, 1842 MM चौड़ाई और 2245 MM ऊंचाई के साथ 2206 MM व्हीलबेस के निर्मित किया है, इस ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 400 MM रखा गया है। 
  7. यह ऐस ट्रैक्टर 65 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक के साथ आता है। 

ACE Chetak DI 65 ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

ACE Chetak DI 65 ट्रैक्टर की कीमत 9.90 लाख से 10.45 लाख रुपये रखी गई है। इस ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थनो पर थोड़ा अंतर भी देखने को मिल जाता है। ट्रैक्टर की कीमत किसानो के बजट के आधार पर निर्धारित की गयी है।